Hisar News Abtak : युवाओं के रक्त की जरूरत राष्ट्र को, इसे नशे में बर्बाद न करें: काउंसलर राहुल शर्मा

By sunilkohar

Published On:

Hisar News Abtak : युवाओं के रक्त की जरूरत राष्ट्र को, इसे नशे में बर्बाद न करें: काउंसलर राहुल शर्मा

---Advertisement---

रक्तदान के जरिए जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का दे रहे संदेश

Hisar News Abtak : युवाओं की ऊर्जा और उनका रक्त राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। इसे नशे की लत में बर्बाद करने के बजाय मानवता की सेवा में लगाना चाहिए। युवाओं के रक्त की जरूरत राष्ट्र को है, इसे नशे में बर्बाद न करें। यह संदेश नशा मुक्त मित्र एवं जिला सुकून काउंसलर राहुल शर्मा ने युवाओं को दिया।

पीड़ित महिलाओं और बच्चों की काउंसलिंग में भी निभा रहे अहम भूमिका

राहुल शर्मा पिछले कई वर्षों से रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। रक्तदान के माध्यम से वे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं नशामुक्त भारत अभियान के तहत गांवों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों और समाज सेवा में लगाएं। इसके अलावा सिविल अस्पताल हिसार में अपनी ड्यूटी के दौरान सुकून केंद्र के माध्यम से राहुल शर्मा हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बच्चों को मानसिक संबल एवं परामर्श प्रदान कर रहे हैं। वे अब तक हजारों पीड़ितों की काउंसलिंग कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध करवाने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव

राहुल शर्मा का कहना है कि रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को नया जीवन देना, युवाओं को नशे से बचाना और पीड़ितों की मदद करना मानवता की सच्ची सेवा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इन कार्यों में आगे आना चाहिए। विशेषकर युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए और नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। यदि युवा अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग सकारात्मक दिशा में करेंगे तो विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi Me : –

You Might Also Like

Leave a Comment