'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

यूपी में भीषण सड़क हादसा: पानीपत-मुजफ्फरनगर हाईवे पर कार में आग लगने से नारनौंद के 6 लोग जिंदा जले

By sunilkohar

Published On:

यूपी में भीषण सड़क हादसा: पानीपत-मुजफ्फरनगर हाईवे पर कार में आग लगने से नारनौंद के 6 लोग जिंदा जले

---Advertisement---

हरियाणा न्यूज़: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव राखी खास का युवक अपने परिवार सहित हरिद्वार जा रहा था। रास्ते में गाड़ी में आग लगने से कार में सवार सभी लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक हड़प्पा सभ्यता के गांव राखी खास (राखीगढ़ी) निवासी साहिल अपने रिश्तेदार की गाड़ी लिए हुए था। वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने के लिए गाड़ी में सवार होकर निकला था। जब उनकी गाड़ी पानीपत-मुजफ्फरनगर हाइवे पर तितावी थाना क्षेत्र के गांव जग्गाहेड़ी के पास पहुंची तो कार की तेज रफ्तार के कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। उसके बाद भी कार नहीं रुकी और वह डिवाइडर को पार कर दूसरी लाइन में जाकर पलट गई।

यूपी में भीषण सड़क हादसा: पानीपत-मुजफ्फरनगर हाईवे पर कार में आग लगने से नारनौंद के 6 लोग जिंदा जले
यूपी में भीषण सड़क हादसा

कार के पलटते ही उसमें आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला और न ही कोई राहगीर कार के पास पहुंच पाया। राहगीरों ने इस हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस को दी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार में सवार सभी लोग जिंदा जल चुके थे और कार में केवल उनके कंकाल बचे हुए थे।

पुलिस ने कार सवार सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर बैगों में भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड कम से कम 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी और कार हाइवे पर अचानक डगमगाने लगी। कार बिजली के पोल से टकराई तो बिजली के पोल के भी दो टुकड़े हो गए। उसके बाद भी कार नहीं रुकी और वह डिवाइडर से कूदकर दूसरी लाइन में जाकर पलट गई। पलटते ही कार में आग लग गई। उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए नजदीक जाने का प्रयास किया, लेकिन आग ज्यादा विकराल रूप ले चुकी थी और कोई भी उसके आसपास नहीं जा पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार के बिजली के पोल से टकराने और पलटने की वजह से शायद कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। जिसके कारण उनकी तरफ से भी गाड़ी की खिड़की खोलकर निकलने का कोई प्रयास नहीं किया गया, जिससे वे सभी लोग जिंदा जल गए।

You Might Also Like

Leave a Comment