जींद के निडाना के पास बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
Jind Abtak: जींद जिले के निडाना के पास हादसा हो गया। राजकीय कन्या पाठशाला के पास बाइक सवार ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिसके कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जींद जिले के गांव निडाना निवासी इंतज़ार पुत्र महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता महेंद्र सिंह शाम को खाना खाने के बाद टहलने के लिए सड़क पर निकले थे। जब वे पशु अस्पताल से निकलकर राजकीय कन्या पाठशाला की तरफ बढ़े, तो जींद की तरफ से आए बाइक सवार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

निडाना एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि बाइक की टक्कर लगने से उनके पिता सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना उन्हें दी, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की जानकारी डायल 112 पुलिस टीम को दी। उन्होंने तुरंत ही अपने पिता को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया।
युवक ने बताया कि पिछले पांच दिनों से उनके पिता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं और अब तक भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। उसने आरोप लगाया कि पिता को टक्कर मारने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह गांव ढिगाना निवासी खरदीन पुत्र बलबीर है, जिसकी लापरवाही की वजह से आज उनके पिता अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर HR 31L 0929 के चालक खरदीन पुत्र बलबीर निवासी गांव ढिगाना खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद में फैक्ट्री के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, 15 मिनट में चोर ने हाथ किया साफ, एफआईआर दर्ज,
जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, खुंगा नहर के पास दो बदमाश गोली लगने से घायल,














