'अब तक हरियाणा न्यूज' की ओर से दीपावली संदेश 

🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔

अब तक हरियाणा न्यूज परिवार की ओर से आप सभी पाठकों, दर्शकों और समस्त देशवासियों को रोशनी के महापर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

दीयों का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए।

सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचारों का आपका अपना भरोसा — अब तक हरियाणा न्यूज।

✨ शुभ दीपावली! ✨

टीम 'अब तक हरियाणा न्यूज'

हर खबर पर हमारी नजर, हर खबर सबसे पहले।

अग्रोहा में प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने और धमकी देने पर केस दर्ज | हिसार न्यूज़

By sunilkohar

Published On:

अग्रोहा में प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने और धमकी देने पर केस दर्ज | हिसार न्यूज़

---Advertisement---

प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी मिलने पर पुलिस कार्रवाई

हिसार के अग्रोहा में एक प्रापर्टी डीलर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार अग्रोहा पुलिस ने आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रापर्टी डीलर अग्रोहा गांव का ही निवासी है और अग्रोहा मोड़ पर कृषि एवं प्रापर्टी का व्यवसाय करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति लगातार उसे फोन कर रहा है। फोन करने वाला व्यक्ति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, धमकियां दे रहा है और जबरन रुपयों की मांग कर रहा है।
अग्रोहा के स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस तरह के असामाजिक तत्वों पर तुरंत शिकंजा कसा जाए ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और व्यापारी बिना किसी डर के अपना काम कर सकें। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रोहा पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अग्रोहा पुलिस पूरे मामले पर अपनी जांच पड़ताल कर रही है। हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है ताकि आरोपित तक पहुंचा जा सके।

Leave a Comment