बाबा रामदेव मंदिर में इनवर्टर-बैटरी धमाका, शॉर्ट सर्किट से भीषण आग का तांडव
उकलाना आज की खबर: उकलाना मंडी के वार्ड नंबर 6 स्थित बाबा रामदेव मंदिर में देर रात बैटरी-इनवर्टर में अचानक आग लगने और धमाका होने से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मंदिर में रखा सामान जल गया। धमाके के कारण मंदिर की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जब मंदिर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पूजा-अर्चना वार्ड नंबर 6 में श्रद्धालुओं की ओर से बाबा रामदेव मंदिर बनाया गया है। देर रात श्रद्धालु पूजा-करने के बाद मंदिर से जा चुके थे। इसी दौरान मंदिर में लगे बैटरी-इनवर्टर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को चपेट में ले लिया।
इनवर्टर-बैटरी धमाका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान इनवर्टर-बैटरी में धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धमाके से मंदिर की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि बैटरी-इनवर्टर में किसी तकनीकी खराबी के कारण धमाका हुआ और इसके बाद आग फैल गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।














