उकलाना आज की खबर : मंदिर में बैटरी-इनवर्टर में धमाके के बाद लगी आग
उकलाना आज की खबर: उकलाना मंडी के वार्ड नंबर 6 स्थित बाबा रामदेव मंदिर में देर रात बैटरी-इनवर्टर में अचानक आग लगने और धमाका होने से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मंदिर में रखा सामान जल गया। धमाके के कारण मंदिर की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जब मंदिर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।








