Power Cut Update Hisar
हिसार आज की ताजा खबर: हिसार में दीपावली से पहले कई इलाकों में आज से बिजली गुल ( Power Cut ) रहेगी जिसके कारण दिवाली की जगमग रोशनी किस जगह शहर अंधेरे में डूबा नजर आएगा। इसको लेकर बिजली निगम ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है कि चार नवंबर से 7 नवंबर तक इन एरिया में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने रखरखाव कार्य के कारण 4 से 7 नवंबर तक कई फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है। इन दिनों प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक 33 केवी राजगढ़ रोड, 33 केवी आजाद नगर सहित 11 केवी कैमरी रोड, 11 केवी आजाद नगर, 11 केवी गीता कॉलोनी और 11 केवी किसान कॉलोनी से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
एरिया इंचार्ज संदीप ने बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान आपूर्ति सुरक्षा मानकों के अनुसार रोकी जाएगी। मॉडल टाउन के 11 केवी फीडर से संबंधित कार्य के लिए सुबह 9:15 बजे से 12:15 बजे तक दोनों फीडर बंद रखे जाएंगे, जिससे राजेंद्रा एन्क्लेव और सेंट्रो एन्क्लेव के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे।













