HAU Hisar में मर्डर देर रात दो पक्षों में विवाद, जाने पूरा मामला 

By sunilkohar

Published On:

HAU Hisar में मर्डर देर रात दो पक्षों में विवाद, जाने पूरा मामला 

---Advertisement---

HAU Hisar murder case : लेबरकॉलोनी में दो पक्षों में झगड़े में युवक की मौत

हिसार न्यूज : HAU Hisar की लेबर कॉलोनी में देर रात करीब साढ़े 11 बजे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े में 23 वर्षीय युवक सन्नी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार झगड़े के बीच उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह सड़क पर गिर गया।
 झगड़े में ज्यादा चोट लगने और खून का बहाव समय पर नहीं रोका जा सका। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई । लेकिन किसी ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया। इसकी सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना और एचएयू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई रणवीर सिंह घायल को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और सीन ऑफ क्राइम टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। रणवीर सिंह के मुताबिक हत्याकांड आपसी झगड़े से जुड़ा है, जिसके कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुरानी रंजिश में की गई वारदातः बहन प्रियंका

मृतक की बहन प्रियंका ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ भाई का झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में उसके साथ वारदात हुई है। हमें जानकार लोगों ने घर आकर बताया था कि सन्नी सड़क पर पड़ा है। जाकर उसे संभाला तो अचेत था। सन्नी रंगपेंट का काम करता था और हम 5 भाई-बहन हैं।

You Might Also Like

Leave a Comment