Hisar Barwala Sulkhani Girl Missing
Hisar News Today: हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र के गांव सुलखनी से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों ने घिराय गांव के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। बरवाला थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव सुलखनी निवासी एक महिला ने बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अक्टूबर को घिराय निवासी अंकित उसकी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। परिजनों ने अपने स्तर पर बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
पीड़ित महिला ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद जब आरोपी अंकित के नंबर पर फोन किया गया तो उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। बरवाला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और अंकित की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।













