WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद में शिक्षिका के घर चोरी: खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे चोर, गहने व नकदी पार

By sunilkohar

Published On:

जींद में शिक्षिका के घर चोरी: खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे चोर, गहने व नकदी पार

---Advertisement---

जींद के न्यू जवाहर नगर में दिनदहाड़े चोरी

हरियाणा न्यूज (जींद): जींद के सफीदों रोड स्थित न्यू जवाहर नगर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर बंद मकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे और एक शिक्षिका के घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। दोपहर में जब शिक्षिका स्कूल से वापस घर लौटीं, तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

पति काम से बाहर थे, स्कूल गई थी शिक्षिका

JInd News Today: शिक्षिका के घर चोरी
शिक्षिका के घर चोरी

न्यू जवाहर नगर निवासी जसप्रीत कौर (पत्नी बादल) ने थाना सिविल लाइन्स पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह Holy Heart School Jind में बतौर शिक्षिका कार्यरत हैं और उनके पति बादल ट्रांसपोर्ट के सिलसिले में शहर से बाहर गए हुए थे। दिनांक 27 अक्टूबर की सुबह करीब 08:00 बजे वह अपने मकान का ताला लगाकर तथा सभी दरवाजे व खिड़कियाँ ठीक से बंद करके ड्यूटी पर स्कूल चली गई थीं।

दोपहर में वापस लौटने पर उड़ा होश

पीड़ित महिला शिक्षिका ने बताया कि दोपहर करीब 03:15 बजे जब वह स्कूल से घर वापस आईं, तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। जब उन्होंने गहराई से पड़ताल की, तो देखा कि मकान के पिछले हिस्से की खिड़की में लगी जाली कटी हुई थी। चोरों ने जाली काटकर खिड़की के रास्ते अंदर से दरवाजा खोला और मकान में प्रवेश किया।

अलमारी का ताला तोड़कर चुराए गहने व नकदी

 

पीड़िता के अनुसार, मकान में घुसने के बाद चोरों ने लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने बेडरूम में रखे बेड के अंदर का सामान भी निकालकर तलाशी ली हुई थी।

चोरी गए सामान का विवरण 
1. सोने का मंगलसूत्र : 1 तोला
2. लेडीज गोल्ड रिंग (अंगूठी) : ½ तोला
3. चांदी की पायजेब (2 जोड़ी) : करीब 10 तोले
4. सोने की छोटी कान की बाली : करीब 3 ग्राम
5. नकदी राशि (Cash) : 5,000/-

पीड़िता ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामालूम (अज्ञात) चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment