WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत: नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के पास हादसा, यूपी के पशु व्यापारी की मौत

By sunilkohar

Published On:

जींद में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत: नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के पास हादसा, यूपी के पशु व्यापारी की मौत

---Advertisement---

नरवाना सड़क हादसा: पशु व्यापारी की मौत

Haryana News Today : जींद जिले के नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। मृतक युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

नहर के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, नरवाना के गांव ढाकल के पास से गुजर रही सिरसा ब्रांच नहर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी का रहने वाला था मृतक

जींद में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत: नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के पास हादसा, यूपी के पशु व्यापारी की मौत
मृतक मोहम्मद अकबर (File Photo)

मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है। अकबर जींद जिले के गांव ढाकल में अपने मौसेरे भाई इस्लाम के साथ किराए का मकान लेकर रहता था और पशु डेयरी का काम करता था।

मौसेरे भाई इस्लाम ने बताया कि मोहम्मद अकबर 27 अक्टूबर की शाम को बाइक पर सवार होकर अकेला घर से निकला था। जब वह सिरसा ब्रांच नहर के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में अकबर ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
नरवाना में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

परिवार का इकलौता सहारा था अकबर
मृतक मोहम्मद अकबर के पिता की बीमारी के कारण करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी बुजुर्ग मां और एक छोटा भाई है। घर का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी अकबर के ही कंधों पर थी। इसी सिलसिले में वह हरियाणा आकर पशु व्यापार (भैंस खरीदने और बेचने) का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Comment