WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

CWC में चल रही थी काउंसलिंग, वॉशरूम का बहाना बनाकर फरार हुई नाबालिग! पुलिस महकमे में हड़कंप, Haryana News

By sunilkohar

Published On:

fatehabad police station lover missing case

---Advertisement---

काउंसलिंग के लिए लाई गई नाबालिगा फरार

फतेहाबाद न्यूज : फतेहाबाद के भूना में प्रेम विवाह के संवेदनशील मामलों में सरकारी संरक्षण और पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रेमी के पुलिस थाने से भाग जाने के बाद सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग के लिए लाई गई 14 वर्षीय नाबालिगा भी सबको चकमा देकर फरार हो गई। किशोरी वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर वहां से फरार हुई है।

सिरसा के मंदिर में प्रेम विवाह

नाबालिगा के परिजनों ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी को शिकायत दी है तो वही नाबालिगा को ढूंढने की अपील की है। घटनाक्रम के अनुसार, 4 अक्टूबर को फतेहाबाद के भट्टू क्षेत्र का रहने वाला युवक भूना के एक गांव की रहने वाली युवती को अपने साथ ले गया था। दोनों ने सिरसा के मंदिर में प्रेम विवाह रचा लिया।

 भूना थाने से युवक गायब

युवती के परिजनों ने आधिकारिक दस्तावेज पेश कर साबित किया कि लड़की अभी नाबालिग है जिसके बाद युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वही लड़की के नाबालिग होने के चलते कोर्ट ने 21 अक्टूबर को उसे 5 दिन के लिए फतेहाबाद स्थित वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया, लेकिन उसी दिन जब युवक भूना थाने से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया।

भूना थाने के बाहर हंगामा

युवक के परिजनों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर युवक को गायब करने के गंभीर आरोप लगाए, जबकि पुलिस का दावा था कि युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। मामले में दूसरा बड़ा मोड़ 27 अक्टूबर को आया।
पांच दिन पूरे होने पर वन स्टॉप सेंटर से नाबालिगा को काउंसलिंग के लिए सीडब्ल्यूसी कार्यालय लाया गया था। यहां उसने वॉशरूम जाने की बात कही और मौका पाकर वहां से निकल कर चली गई। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के सीडब्ल्यूसी परिसर से जाने की सूचना मिलते ही तीन टीमें तलाश करने में लगी हुई है।

Leave a Comment