Haryana Paddy Price : पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुना अधिक मिल रहा धान का भाव
हरियाणा न्यूज : धान की आवक तेज हो गई है। (Haryana Paddy Prices 2026) मंडियों में भी इस बार सीजन की शुरुआत में ही धान के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। इस बार अच्छा खासा भाव मिलने से किसानों से लेकर आढ़तियों के चेहरों पर मुस्कान देखी जा रही।
बासमती धान की कीमतों में तेजी
अनाज मंडी में इस बार बासमती धान की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले साल के मुकाबले किसानों को धान के डेढ़ गुना तक अधिक दाम मिल रहे हैं। इससे जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं आढ़ती भी अच्छी आवक और ऊंचे भाव को लेकर खुशी जता रहे हैं।
1121 और 1847 किस्मों का भाव
मंडी में बासमती धान की 1509, डीपी, 1121 और 1847 किस्मों की अच्छी आवक हो रही है। इन किस्मों के भाव में पिछले साल के मुकाबले आई तेजी से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। जाखल मंडी के आढ़तियों के अनुसार, पिछले साल 1509 किस्म का धान 2800 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल इसके भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गए हैं।
धान का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल
इसी प्रकार डीपी किस्म के धान का भाव पिछले साल करीब 3500 रुपए प्रति क्विंटल था, जो इस बार बढ़कर 5000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। भाव में आई इस तेजी से किसानों को पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर आमदनी हो रही है।
1121 किस्म के भाव
धान की 1121 किस्म के भाव में भी इस बार जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल यह किस्म 2700 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकी थी, जबकि इस बार जाखल अनाज मंडी में इसके भाव 4600 से 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। वहीं, 1847 किस्म के धान का भाव पिछले साल करीब 2600 रुपए प्रति क्विंटल था, जो इस बार बढ़कर 4200 रुपए प्रति बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।










