जींद में शिक्षिका के घर चोरी: खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे चोर, गहने व नकदी चोरी
हरियाणा न्यूज (जींद): जींद के सफीदों रोड स्थित न्यू जवाहर नगर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर बंद मकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे और एक शिक्षिका के घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। दोपहर में जब शिक्षिका स्कूल से वापस घर लौटीं, तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।








