WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद में दर्दनाक हादसा: खेत में कुएं की सफाई कर रहे किसान पर गिरी मिट्टी की परत, मलबे में दबने से मौत

By sunilkohar

Published On:

जींद में कुएं की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा!

---Advertisement---

जुलाना में कुएं की सफाई के दौरान बड़ा हादसा

Haryana News Today: जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव झमौला में खेत में बने कुएं की सफाई करते समय हादसा हो गया। कुएं में सफाई कर रहे किसान के ऊपर मिट्टी की परत गिर गई, जिसके नीचे दबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

झमौला गांव में कुएं की सफाई के दौरान हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव झमौला निवासी 60 वर्षीय किसान जयपाल रविवार की शाम को अपने खेत में काम करने के लिए परिवार के साथ गया था। खेत में बने कुएं की सफाई करने के लिए जयपाल कुएं में उतर गया, जबकि परिवार खेत में दूसरे काम में लग गया। जब वह काफी समय तक बाहर नहीं आया तो परिजन कुएं के पास पहुंचे। जयपाल कुएं में भी दिखाई नहीं दिया और कुएं में मिट्टी की परत गिरी हुई दिखाई दी।

जुलाना में कुएं की मिट्टी धंसने से किसान की मौत

परिजनों ने मिट्टी को कड़ी मशक्कत से हटाया तो उसके नीचे जयपाल दबा हुआ मिला। वे तुरंत ही उसको निकालकर जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 (पूर्व में भारतीय दंड संहिता की धारा 174) के तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

झमौला गांव में कुएं की सफाई के दौरान हादसा
मृतक जयपाल ( File Photo )

मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा व बेटी शामिल हैं। बेटा शुभम 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है और पुलिस ने शुभम के बयान पर ही इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी बहन की पढ़ाई परिवार की तंगहाली के चलते छूट गई थी और परिवार का सारा बोझ उसके पिता के कंधों पर ही था, लेकिन उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है।

You Might Also Like

Leave a Comment