ओलावृष्टि के बाद तापमान गिरा, सुबह छा सकती है धुंध, Haryana Hailstorm Weather Update

By sunilkohar

Updated On:

Haryana Hailstorm Weather Update

---Advertisement---

Haryana Hailstorm Weather Update : अधिकतम 31.0 व न्यूनतम पारा 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज

हरियाणा न्यूज | पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार देर शाम हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई। वहीं आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच दिन और रात के तापमान में गिरावट का रुख बना हुआ है। मौसम में आए बदलाव के बाद आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में ओलावृष्टि के बाद तापमान गिरा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में शनिवार दोपहर बाद व शाम को तेज हवाओं, आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। वहीं अब उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट की संभावना है।

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला

इसके चलते दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आ सकती है। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है वहां हवा शांत रहने पर सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। अक्टूबर के अंतिम दिनों और नवंबर की शुरुआत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना के चलते मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां भी हो सकती हैं। मौसम में लगातार बदलाव और तापमान में गिरावट के साथ क्षेत्र में हल्की ठंड की शुरूआत होने के आसार हैं।

You Might Also Like

Leave a Comment