ओलावृष्टि के बाद तापमान गिरा, सुबह छा सकती है धुंध, Haryana Hailstorm Weather Update
Haryana Hailstorm Weather Update : अधिकतम 31.0 व न्यूनतम पारा 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हरियाणा न्यूज | पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार देर शाम हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई। वहीं आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच दिन और रात के तापमान में गिरावट का रुख बना हुआ है। मौसम में आए बदलाव के बाद आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।







