Kalanaur Hanging Case in Rohtak News,
हरियाणा न्यूज : रोहतक के कलानौर में एक युवक का शव स दिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला। युवक की छ महीने पहले ही शादी हुई थी और हाल में ही उसकी पत्नी गर्भवती भी हुई है। जिससे घर में चल रहा खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कलानौर निवासी 25 वर्षीय बंटी की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ माह बाद नन्हे मेहमान के आने की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा है। बंटी की शादी महज 6 माह पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ पर बंटी का शव लटका मिला था। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बंटी के पिता ने आरोप लगाया कि
उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। वहीं, बंटी के भाई ने उसकी मौत को आत्महत्या बताया है। ऐसे में घटना को लेकर पुलिस की जांच अहम है। कलानौर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बंटी ने आत्महत्या की है। हालांकि, उसके पिता ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि भाई ने आत्महत्या की बात कही है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












