WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Rohtak News Today: सांपला में बहादुरगढ़ के युवक को मारी गोली, रेलवे पुल के नीचे वारदात, 15-20 युवकों पर आरोप

By sunilkohar

Published On:

Rohtak News Today: सांपला में बहादुरगढ़ के युवक को मारी गोली, रेलवे पुल के नीचे वारदात, 15-20 युवकों पर आरोप

---Advertisement---

बहादुरगढ़ के युवक को मारी गोली, रेलवे पुल के पास 15-20 युवकों पर हमला करने का आरोप

हरियाणा न्यूज | रोहतक में लेन-देन के विवाद को लेकर सांपला में कार सवार आरोपियों ने बहादुरगढ़ के युवक को गोली मार दी। आरोपियों ने बहादुरगढ़ निवासी मोहित को गोली मारने के बाद उस पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। घायल मोहित को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां उसे हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया। युवक को गोली मारने की सूचना पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित परिजनों का कहना है कि मोहित का खरावड़ निवासी युवक युवक से रुपयों का लेनदेन है। बुधवार देर शाम मोहित सांपला रेलवे पुल के पास बैठा था, तभी खरावड़ निवासी युवक दो से तीन गाड़ियों में अपने साथ 15 से 20 युवक लेकर वहां पहुंचा। मोहित कुछ समझ पाता। इस बीच आरोपियों ने मोहित पर हमला करते हुए उस पर गोली चला दी। गोली मोहित के पैर में लगी और वह घायल हो गया। वहीं, सांपला पुलिस का कहना है कि युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत आने पर केस दर्ज कर जांच कराई जाएगी।

40 हजार को लेकर था दो पक्षों के बीच विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित और आरोपी सागर के बीच 40 हजार रुपए को लेकर विवाद था। दोनों पक्ष पहले सांपला स्थित एक होटल पर साथ साथ बैठे थे। यहां 40 हजार रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मोहित वहां से चला गया। तभी आरोपी मोहित का पीछा करते हुए वहां पहुंचे और उस पर हमला करने के साथ ही गोली चला दी। इससे मोहित घायल हुआ।

You Might Also Like

Leave a Comment