WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Rohtak News Today: महम में युवक से देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया

By sunilkohar

Published On:

Rohtak News Today: महम में युवक से देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया

---Advertisement---

Meham Illegal Weapon Recovered

हरियाणा न्यूज (रोहतक)। रोहतक जिले के महम में पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूसों सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है कि वो ये अवैध पिस्तौल लेकर महम में किस वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। वहीं जांच की जा रही है कि वो ये अवैध पिस्तौल कहां से लेकर आया था। ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सके।

पुलिस के अनुसार महम पुलिस टीम सरकारी अस्पताल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना दी कि महम से भिवानी रोड पर आउटर बाईपास पुल के नीचे अवैध देसी पिस्तौल लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया।

Meham Police ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान भिवानी शहर की नेहरू कॉलोनी निवासी रमाकांत पुत्र बीर हाल किरायेदार साई मार्केट भिवानी के रूप में बताई।

पुलिस ने अवैध पिस्तौल को अपने कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Comment