WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Jind News: जींद में DJ की दुकान से DJ Equipment चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

By sunilkohar

Published On:

Jind News: जींद में DJ की दुकान से DJ Equipment चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

---Advertisement---

DJ Equipment Stolen Intal Kalan : DJ की दुकान में चोरी का मामला  

Jind News in Hindi: हरियाणा के जींद में DJ की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर दुकान में रखे 8 एम्पलीफायरों में से 5 चोरी करके ले गए। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

सरकारी स्कूल के पास DJ की दुकान

जींद जिले के गांव ईटल कलां निवासी गोविंद ने बताया कि उसने गांव में सरकारी स्कूल के पास DJ की दुकान कर रखी है। वह शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में DJ बजाने का काम करता है। फिलहाल शादियों का सीजन नहीं होने के कारण वह कभी-कभार ही दुकान संभालने के लिए जाता था।

8 Amplifiers में से 5 गायब ( Amplifier Theft in Jind )

गोविंद के अनुसार, वह 11 अक्टूबर को दुकान पर गया था, तब सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन 15 अक्टूबर को जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान पर लगा ताला कटा पड़ा था। वहां रखे 8 Amplifiers में से 5 गायब मिले। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं लगा।

DJ Equipment Theft

दुकानदार को शक है कि रात के समय किसी अज्ञात चोर ने दुकान में घुसकर DJ Equipment Stolen की वारदात को अंजाम दिया। उसका कहना है कि दिन के समय सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है।

पीड़ित ने इस संबंध में टांडेरी मोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 thoughts on “Jind News: जींद में DJ की दुकान से DJ Equipment चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज”

Leave a Comment