महम में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रोहतक जिले के महम में दर्दनाक हादसा हो गया। रोहतक-हिसार रोड पर एक कार ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी, जिसके कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।







