पटवारी 2200 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Bhiwani ACB की टीम ने तोशाम तहसील कार्यालय परिसर में एक पटवारी को 2200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसीबी की रेड से तोशाम तहसील कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रिश्वतखोर पटवारी को भिवानी एसीबी की टीम अपने साथ ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tosham Patwari bribe case
भिवानी एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि तोशाम तहसील कार्यालय के अधीन आने वाले दरियापुर हल्के के पटवारी कृष्ण कुमार शिकायतकर्ता से सरकारी काम करने के एवज में पैसे मांग रहे हैं। एसीबी की टीम ने योजना बनाई और तय योजना के मुताबिक पीड़ित को रिश्वत देने के लिए पटवारी से संपर्क करने को कहा।
जब पीड़ित ने पटवारी कृष्ण से संपर्क किया तो उसने पैसे देने के लिए तहसील कार्यालय में बुलाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी कृष्ण कुमार को रिश्वत की राशि 2200 रुपये दी और एसीबी की टीम को इशारा किया, तो टीम ने पटवारी को रंगे हाथों दबोच लिया।
Dariyapur patwari arrested
इस संबंध में भिवानी एसीबी इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि दरियापुर हल्का पटवारी कृष्ण कुमार सरकारी काम के बदले रिश्वत मांग रहा है। उसी के आधार पर छापेमारी कर पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया है। इसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।












