बवानीखेड़ा में दिनदहाड़े चोरों का आतंक: Railway Station के सामने घर का ताला तोड़कर 10 लाख का सामान और नकदी चोरी | Bhiwani News

By sunilkohar

Published On:

बवानीखेड़ा में दिनदहाड़े चोरों का आतंक: Railway Station के सामने घर का ताला तोड़कर 10 लाख का सामान और नकदी चोरी | Bhiwani News

---Advertisement---

बवानीखेड़ा में घर का ताला तोड़कर चोरी

Bawani Khera theft news: बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के सामने वाली कालोनी में चोरों ने दिनदिहाड़े घर का ताला तोड़कर आठ से 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित देवी पत्नी वेदप्रकाश ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर वीरवार को दोपहर 1:30 बजे वह घर में ताला लगाकर बैंक गई थी।

Haryana Day-light Robbery

वापस करीब तीन बजे लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। चोर कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़कर सारा सामान ले गए। अलमारी से दो मंगलसूत्र, दो ताबीज, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी कानों की बाली, दो टाप्स के साथ-साथ 50 हजार रुपये नकद व अन्य गहने भी गायब मिले।

Railway Station Colony Theft

महिला ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी सामान का कहीं पता नहीं चला। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि railway station colony theft मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि चोरी से उन्हें नुकसान हुआ है।
लाखों की चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment