भिवानी: दवाई लेने गई महिला लापता, कैरू पुलिस चौकी में Woman Missing Fir दर्ज

By sunilkohar

Published On:

भिवानी: दवाई लेने गई महिला लापता, कैरू पुलिस चौकी में Woman Missing Fir दर्ज

---Advertisement---

Woman Missing Tosham Bhiwani

Bhiwani News Abtak: भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के एक गांव से दवाई लेने गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के वापस घर न लौटने और उसका मोबाइल फोन बंद मिलने पर उसके पति ने कैरू पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर Woman Missing Fir दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

धारवानबास गांव की महिला लापता

भिवानी जिले के गांव धारवानबास निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले पूजा के साथ हुई थी। उसकी 30 वर्षीय पत्नी पूजा 4 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे दवाई लेने की बात कहकर भिवानी गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।

पीड़ित ने बताया कि देर शाम तक इंतजार करने के बाद जब उसने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर संपर्क किया, तो फोन नहीं लगा। इसके बाद उसने परिजनों के साथ मिलकर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तोशाम थाना पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच और महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment