भिवानी जिले के सरल गांव से युवती लापता
Bhiwani Abtak : हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव सरल से एक 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था, लेकिन सुबह उठकर देखा तो युवती अपने बिस्तर से गायब थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गांव सरल निवासी एक युवक ने तोशाम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि 5 अक्टूबर की रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब वे उठे तो उसकी 22 वर्षीय बहन गायब मिली।
पीड़ित युवक ने बताया कि उन्होंने पहले अपने स्तर पर घर, पूरे गांव और सभी रिश्तेदारों व जान-पहचान के लोगों के पास बहन की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने तोशाम थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। तोशाम पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।















