हिसार-भादरा रोड पर बालसमंद में कार व स्कूटी की टक्कर
Hisar News Abtak: हिसार-भादरा रोड पर हादसा हो गया। बालसमंद गांव में कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। बालसमंद एक्सीडेंट में स्कूटी सवार मिस्त्री सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Balsamand car scooter accident
मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के बालसमंद गांव में हिसार-भादरा रोड पर कार और स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसके कारण स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आधार अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बालसमंद चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और हादसे में घायल मिस्त्री की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बालसमंद निवासी महेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी ओला कंपनी की स्कूटी HR-20AY-6359 पर सवार होकर दुकान पर जा रहा था और उसके पीछे गांव का ही चरणदास पुत्र मनीराम बैठा हुआ था। जब उन्होंने बालसमंद-भादरा रोड से स्कूटी अपनी दुकान की तरफ मोड़ी तो कार RJ-23CD-3488 ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसके कारण वे दोनों स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन
महेश ने बताया कि कार की टक्कर लगने से बालसमंद में हुए हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए आधार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। सड़क हादसे में घायल युवक ने आरोप लगाया कि यह हादसा कार RJ-23CD-3488 चालक नन्द लाल गुजर S/O श्रवण कुमार गुजर वासी अखेपुरा त. दातारामगड जिला शिकर (राज.) की तेज गति व लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















