हिसार-भादरा रोड पर हादसा: बालसमंद में कार व स्कूटी की टक्कर, स्कूटी सवार दो गंभीर
Hisar News Abtak: हिसार-भादरा रोड पर हादसा हो गया। बालसमंद गांव में कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। बालसमंद एक्सीडेंट में स्कूटी सवार मिस्त्री सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के बालसमंद गांव में हिसार-भादरा रोड पर कार और स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसके कारण स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आधार अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बालसमंद चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और हादसे में घायल मिस्त्री की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।









