Jind Farmer Accident
Jind Road Accident: जींद के बीड़ रोड पर स्थित ‘न्यू हरियाणा पंजाब ढाबा’ के पास साइकिल सवार किसान को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए PGI रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने घायल किसान के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हांसी रोड पुलिस चौकी को दी अपनी शिकायत में भिवानी रोड (बुढ़ा बाबा बस्ती, जींद) निवासी नानकू ने बताया कि उनके पिता लक्ष्मण सिंह खेतों की रखवाली का काम करते हैं। उन्होंने भिवानी रोड से हांसी बाईपास स्थित ढाणी के खेतों की देखरेख की जिम्मेदारी ली हुई है।
न्यू हरियाणा पंजाब ढाबा जींद हादसा
घायल किसान के बेटे ने बताया कि 7 नवंबर को उनके पिता साइकिल से खेत की तरफ जा रहे थे। जब वे भिवानी रोड से बीड़ के रास्ते होते हुए ईक्कस की तरफ पहुंचे, तभी न्यू हरियाणा पंजाब ढाबा जींद के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल HR 80 K 9279 ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
बीड़ रोड जींद एक्सीडेंट : टक्कर लगते ही लक्ष्मण सिंह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें PGI रोहतक रेफर कर दिया, हालांकि परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए जींद के ही एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जींद सदर थाना पुलिस ने नानकू की शिकायत पर अज्ञात बाइक HR 80 K 9279 चालक के खिलाफ (Road Accident) मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटनास्थल और रोड पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
















