जींद से युवती रात के अंधेरे में फरार, परिजनों को सोता छोड़ गई लाडली बेटी
जींद जिले के नजदीकी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती परिजनों को सोता छोड़कर रात के अंधेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो बेटी को बिस्तर पर न देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।







