Jind Road Accident: बाइक सवार की टक्कर से किसान गंभीर रूप से घायल, PGI रोहतक रेफर
Jind Road Accident: जींद के बीड़ रोड पर स्थित ‘न्यू हरियाणा पंजाब ढाबा’ के पास साइकिल सवार किसान को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए PGI रोहतक रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने घायल किसान के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









