रोहतक: चाय पीते ही बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत | Rohtak News Abtak

By sunilkohar

Published On:

रोहतक: चाय पीते ही बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत | Rohtak News Abtak

---Advertisement---

चाय पीते ही महिला की मौत

Rohtak News Abtak: रोहतक के लाढ़ौत रोड इलाके में एक महिला की चाय पीने के कुछ ही सेकंड बाद तबीयत अचानक बिगड़ गई । गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट फेल होने से मौत हुई है।
परिजनों के अनुसार 43 वर्षीय ललिता चाय पीने से पहले पूरी तरह सामान्य थी। उसने जैसे ही आखिरी घूंट लेकर कप नीचे रखा, सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआईएमएस ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पति रविंद्र, जो नगर निगम के आरटीआई विभाग में कर्मचारी हैं, ने बताया कि घर में किसी तरह की बीमारी के संकेत नहीं थे और घटना बहुत तेजी से हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया, पोस्टमार्टम कराया और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment