जींद: पाइप फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी, Jind News Abtak

By sunilkohar

Published On:

जींद: पाइप फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी, Jind News Abtak

---Advertisement---

Jind factory worker death : रात में खाना खाकर सोया, सुबह मृत मिला

Jind News Abtak: जींद जिले के शामदों गांव के समीप स्थित भारत ग्राम उद्योग पाइप फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जींद नागरिक अस्पताल भेजा।
पुलिस को दिए बयान में फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र (निवासी खुंगा) ने बताया कि संजय करीब दो माह पूर्व अपने साथियों के साथ मजदूरी के लिए आया था। दीपावली की छुट्टी के चलते सोमवार देर शाम उसने अपने परिजनों से फोन पर बात भी की थी। इसके बाद खाना खाकर सभी सो गए।
मंगलवार सुबह जब साथी मजदूरों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो संजय मृत अवस्था में मिला। जांचकर्ता उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मैनेजर रविंद्र के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को मृतक के साथियों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला कुशीनगर (गांव बेनुआपुर) निवासी संजय के रूप में हुई है।

Leave a Comment