जींद: बैकिंग इंडिया फार्म के कुक अजय ने संदिग्ध हालात में लगाया फंदा | Jind News Abtak

By sunilkohar

Published On:

जींद: बैकिंग इंडिया फार्म के कुक अजय ने संदिग्ध हालात में लगाया फंदा | Jind News Abtak

---Advertisement---

Jind Cook Suicide: युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर दी जान

Jind News Abtak: जींद जिले के गांव दिल्लूवाला गांव स्थित हाल बैकिंग इंडिया लिमिटेड लेइंग फार्म में खाना बनाने वाले 28 वर्षीय युवक अजय (निवासी सुंदरगढ़, उड़ीसा) ने संदिग्ध परिस्थितियों में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब अजय रसोई में नहीं पहुंचा, तो साथी मजदूरों ने कमरे पर जाकर देखा, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला।
मजदूरों ने इसकी सूचना कंपनी के सुपरवाइजर दिल्लूवाला निवासी राजेश को दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो अजय फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद नागरिक अस्पताल भेजा।
 कंपनी के सुपरवाइजर राजेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अजय सोमवार रात खाना बनाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। इसके बाद सुबह यह दुखद घटना सामने आई। जांचकर्ता उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुपरवाइजर के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई है और पोस्टमार्टम करवाकर शव साथियों को सौंप दिया है।

You Might Also Like

Leave a Comment