बरवाला में दिवाली की रात मर्डर: Barwala Matloda Mandeep Murder
Hisar News Abtak: हिसार जिले के बरवाला में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में होटल में चाकू मारकर मतलौडा गांव के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि मृतक का साथी चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से मतलौडा गांव में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
ढाबे पर कहासुनी के बाद युवक को उतारा मौत के घाट
जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव सुदकैन कलां निवासी अमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दीपावली की रात करीब 9 बजे हिसार जिले के गांव मतलौडा निवासी उसका जीजा 34 वर्षीय मंदीप अपने दोस्त सचिन और नसीब के साथ बाइक पर सवार होकर खरीदारी करने के लिए बरवाला आया था। बाजार से सामान खरीदने के बाद तीनों खाना खाने के लिए दौलतपुर रोड पर स्थित अमन ढाबा, बरवाला चले गए।
मतलौडा के मंदीप की बेरहमी से हत्या
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसी दौरान वह भी वहां पर पहुंच गया। उसने देखा कि एक युवक हाथ में चाकू लिए हुए होटल की सीढ़ियों से नीचे उतरकर भाग रहा है और उसके साथ अन्य युवक भी हैं। उनके पीछे-पीछे उसका जीजा मंदीप और नसीब खून से लथपथ हालत में नीचे आए, तो वह उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसके जीजा मंदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि नसीब का प्राथमिक उपचार कर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बरवाला अमन ढाबा मर्डर
अमित ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके जीजा मनदीप और उसके दोस्त नसीब पर योगेश, कुलदीप, पंकज, अजीज और उनके 3-4 अन्य साथियों ने हमला करके हत्या की है। उसने तुरंत ही घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी तत्परता भी उसके जीजा की जान नहीं बचा सकी।
मृतक मनदीप खेती-बाड़ी करता था और शादीशुदा था। उसका एक बेटा है। परिवार में दीपावली की खुशियों को लेकर बड़ा ही उत्साह था, लेकिन अब यह खुशियां आने वाले वर्षों के लिए भी मातम में बदल गईं। अब उसके परिवार में कभी दिवाली की खुशियां नहीं मनाई जाएंगी, बल्कि दीपावली के त्योहार पर परिवार को हर वर्ष मंदीप की याद आएगी और रुलाएगी।
बरवाला थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर बरवाला के वार्ड 19 निवासी योगेश, वार्ड 18 निवासी पंकज, मोती लुहार वाली गली निवासी कुलदीप उर्फ बच्ची, वार्ड 13 निवासी अजीज सहित उनके 3-4 अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के साले ने होटल संचालक और उसके कर्मचारियों पर भी मिलीभगत का शक जाहिर किया है।
हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले दो भाइयों सहित 6 की दर्दनाक मौत, राखी और मोठ में पसरा मातम,
दिवाली पर दर्दनाक हादसा: भिवानी में डिवाइडर से टकराकर गिरी बाइक, युवक की मौत,
हांसी के विधायक ने गौशालाओं के लिए खोला तिजोरी का मुंह, जानें किस गौशाला की खुली किस्मत!,
हिसार ऑटो मार्केट में धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा दिवस, देखें तस्वीरें,
















