हिसार में दिवाली पर खूनी खेल: बरवाला में पटाखे चलाने के विवाद में चाकू घोंपकर हत्या, मतलौडा में पसरा मातम
हिसार में दिवाली पर खूनी खेल: Hisar News Abtak: हिसार जिले के बरवाला में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में होटल में चाकू मारकर मतलौडा गांव के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि मृतक का साथी चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से मतलौडा गांव में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।









