नारनौंद में सनसनी: साले की पत्नी के साथ लापता हुई विवाहिता, 12 लाख cash लेकर बेटा भी साथ गायब! Narnaund News Live

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद में सनसनी: साले की पत्नी के साथ लापता हुई विवाहिता, 12 लाख cash लेकर बेटा भी साथ गायब! Narnaund News Live

---Advertisement---

नारनौंद से विवाहिता बेटे और भाभी सहित लापता, 12 लाख रुपये ले जाने का आरोप; तीन साल पहले हुई थी शादी

Narnaund News Live: हांसी जिले के नारनौंद शहर से एक विवाहिता अपने मासूम बेटे और भाभी सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर से जाते समय 12 लाख रुपये भी निकालकर ले गई है और काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में कस्बे के वार्ड नंबर 8 निवासी अभिषेक ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले पंजाब के लुधियाना स्थित जगरांव निवासी सुखदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद सुखदीप कौर ने एक बेटे को जन्म दिया था। घर में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि 15-20 दिन पहले लुधियाना के जगरांव से उसके साले पिंदू की पत्नी सिमरन भी उसके घर आई थी।

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर से उसकी पत्नी सुखदीप कौर, बेटा विराज और उसके साले की पत्नी सिमरन गायब हैं। उन्होंने तीनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला और न ही उनके मोबाइल फोन लग रहे हैं। जब उसने घर में जमीन के एग्रीमेंट के तौर पर रखे 12 लाख रुपये संभाले, तो वे भी गायब मिले।

अभिषेक ने आरोप लगाया कि जमीन के एग्रीमेंट के रुपये और उसके बेटे विराज को उसकी पत्नी सुखदीप कौर और उसके साले की पत्नी सिमरन अपने साथ ले गई हैं। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर तीनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और मामले की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है।

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi Me : –

हिसार में दिवाली पर खूनी खेल: बरवाला में पटाखे चलाने के विवाद में चाकू घोंपकर हत्या, मतलौडा में पसरा मातम,

हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले दो भाइयों सहित 6 की दर्दनाक मौत, राखीगढ़ी और मोठ में पसरा मातम,

You Might Also Like

Leave a Comment