भाजपा सरकार ने किसान और मजदूरों के लिए बनाई कल्याणकारी योजनाएं: शमशेर मोर | Narnaund News

By sunilkohar

Published On:

भाजपा सरकार ने किसान और मजदूरों के लिए बनाई कल्याणकारी योजनाएं: शमशेर मोर | Narnaund News

---Advertisement---

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), नारनौंद : भारतीय जनता पार्टी ने किसान और मजदूरों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनका लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री किसान खेतीहर एवं जीवन सुरक्षा योजना के तहत गांव भकलाना की किसान नन्ही देवी को सहायता राशि प्रदान की गई है।

 बास मार्केट कमेटी के चेयरमैन शमशेर मोर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाएं लागू करके किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया है। जिस भी किसान का खेत में काम करते समय उसकी मृत्यु हो जाए तो उसको सरकार की तरफ से पांच लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। अगर उसका अंग भंग हो जाए तो भी अलग-अलग प्रकार से उसकी सहायता राशि दी जाती है।
इसी कड़ी में गांव भकलाना निवासी किसान नन्ही देवी का खेत में काम करते समय अंग भंग  हो गया था। उसको 37500 रुपए की सहायता राशि दी गई है। काफी किसानों को इस योजना के बारे में पता नहीं है इसलिए किसानों को जागरुक भी किया जा रहा है की खेत में काम करते समय अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो मार्केट कमेटी में अपनी फाइल जमा करवाए ताकि उसकी सहायता राशि मिल सके।
 नारनौंद : किसान  नन्ही देवी को चेक भेंट करते हुए चेयरमैन शमशेर मोर। जागरण

 भाजपा के शासन में प्रदेश पूरे प्रदेश में हुए विकास कार्य : बिजेंद्र लोहान

 नारनौंद : भाजपा के शासन में पूरे प्रदेश में समान तरीके से विकास कार्य करवा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इतिहास रचने का काम किया है। उक्त शब्द भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान ने जारी बयान में कहे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में क्षेत्रवाद का दबदबा रहता था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नीतियों ने इस प्रथा को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। अब प्रदेश में क्षेत्रवाद नहीं बल्कि प्रदेश हर गांव में बराबर तरीके से विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश का हर गांव खुशहाल है।
गांव में सभी सुविधाएं दी जा रही है। इससे पहले जो भी प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता था वह सिर्फ अपने इलाके का ही विकास करता था। दूसरे क्षेत्र विकास में पिछड़ जाते थे। युवाओं को नौकरी भी पहले पर्ची और खर्ची के आधार पर मिलती थी लेकिन आज बिना पर्ची और खर्ची के उन योग्य युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। जो कि उसके असली हकदार हैं। अब युवा लाइब्रेरी में जाकर अपने टेस्ट की तैयारी करते नजर आ रहे हैं क्योंकि जिस भी युवा का टेस्ट पास होगा उसको मेरिट के आधार पर ही नौकरी दी जाएगी। आज भाजपा की नीतियों से प्रदेश का हर नागरिक खुश है।

Leave a Comment