Narnaund Accident News: सड़क हादसे में दो वर्षीय लड़की की मौत, दादा-दादी घायल, ट्रक चालक फरार 

By sunilkohar

Published On:

Narnaund Accident News : सड़क हादसे में दो वर्षीय लड़की की मौत, दादा-दादी घायल, ट्रक चालक फरार 

---Advertisement---

Narnaund Accident Gurana Dhand Road

Narnaund Accident News: नारनौंद के गांव ढाड-गुराना सड़क मार्ग पर तेज स्पीड से आ रहें ट्रक ने साइड में खड़े मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके कारण दो वर्षीय लड़की शिवांशी की मौके पर ही मौत हो गई और दादा-दादी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
गांव पंघाल निवासी बलराज अपनी पत्नी शीला और दो वर्षीय पोती शिवांशी को अपने साथ लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में गांव गामड़ा आए हुए थे। जब शाम को वापस गांव जा रहे थे तो गांव ढाड से गुराना सड़क मार्ग के बीच में उन्होंने किसी काम के लिए मोटरसाइकिल को रोककर साइड में खड़ा कर दिया। पीछे से तेज स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी जिसके कारण तीन वर्षीय शिवांशी की मौके पर ही मौत हो गई। बलराज और शीला भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको राहगीरों ने तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ट्रक चालक वारदात के बाद मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया है। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा जाएगा।
 मृतका शिवांशी के पिता नरेश राजमिस्त्री हैं और माता मोनिका ग्रहणी है। उनकी बड़ी बेटी 7 वर्षीय महक और चार वर्षीय बेटा नितेश है। शिवांशी सबसे छोटी थी।

1 thought on “Narnaund Accident News: सड़क हादसे में दो वर्षीय लड़की की मौत, दादा-दादी घायल, ट्रक चालक फरार ”

Leave a Comment