हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), नारनौंद : दीपावली के त्योहार पर कापड़ो गांव की एक बुजुर्ग महिला ने सोशल मीडिया पर आकर अपना दुखड़ा रोया की उसका कोई सहारा नहीं है और मकान भी खंडहर के रूप में तब्दील हो चुका है। वीडियो वायरल हुई और देश और विदेश से अनेक मददगारों ने उसकी मदद के लिए पैसे भेज दिए कुछ समाज सेवकों ने मुख्य पर पहुंचकर दीपावली के दिन उसके घर पर दिया भी जला दिया और बुजुर्ग महिला की दिवाली रंगीन कर दी।
बुजुर्ग महिला चमेली के खंडहर मकान की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
अब बुजुर्ग महिला का घर भी बनाने के लिए ग्रामीण और डेरा सच्चा सौदा के सेवक आगे आ गई है बुजुर्ग महिला के मकान का निर्माण कार्य शुरू हो गया। जिसकी नींव खुद बुजुर्ग महिला ने अपने हाथों से रखी। यह समझ में एक नई रीत शुरू हो गई है बेसहारा लोगों का सहारा बनाकर अनेक सामाजिक लोग आगे आ रहे हैं।
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मकान निर्माण की जिम्मेदारी संभालली
गांव कापड़ो की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला चमेली के खंडहर मकान की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो ने आखिरकार उनके परिवार के लिए नई उम्मीद जगा दी है। वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की ओर से मिली आर्थिक सहायता के बाद अब ग्रामीणों की कमेटी और डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मकान निर्माण की जिम्मेदारी संभाल ली है। वीरवार से पुराने जर्जर मकान को गिराकर नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
मकान निर्माण के लिए आचार्य दलशेर आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों की कमेटी बनाई गई है। इसमें अजमेर गोयत, सतबीर शास्त्री, कबड्डी कोच नरेंद्र गोयत, साहिल और सुखबीर गोयत सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। कमेटी ने सर्व समाज की ओर से दिए गए चंदे और आर्थिक सहायता को एकत्रित कर निर्माण सामग्री की व्यवस्था की। इसके तहत ईंट, सरिया और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री मौके पर पहुंचाई गई। वहीं, मकान निर्माण में मिस्त्री और मजदूरों का पूरा जिम्मा डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने संभाला है।
नारनौंद :गांव कापड़ो में मकान का मलबा हटाते हुए सेवादार और ग्रामीण।
डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा के जिम्मेवार अनु ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें गांव कापड़ो की बुजुर्ग चमेली के जर्जर मकान की जानकारी मिली थी। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट कमेटी से संपर्क किया गया और वीरवार से ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया।
उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा मानवता भलाई के अनेक कार्य किये जा रहें हैं जिनमे से यह कार्य भी एक है। इस सेवा कार्य में बरवाला, टोहाना, नारनौंद, हांसी और हिसार सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सेवादार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पुराने मकान का मलबा हटाकर एक तरफ किया और फिर नए निर्माण के लिए नींव खोदने का काम शुरू किया। योजना के अनुसार दो कमरे, एक बैठक, रसोई और बाथरूम बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि बुजुर्ग महिला चमेली अपने 55 वर्षीय बेटे की पत्नी रानी, पोते की पत्नी रीना और तीन पड़पोतों के साथ इसी जर्जर मकान में रह रही थीं। बारिश के दिनों में मकान की छत से पानी टपकता था। चमेली को हर समय इस बात का डर सताता था कि कहीं कमजोर मकान अचानक ढह न जाए और परिवार के सदस्य मलबे के नीचे दब न जाएं। मकान की बदहाल हालत को लेकर उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो समाजसेवियों और ग्रामीणों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए।
अब ग्रामीणों और सेवादारों के सामूहिक प्रयास से मकान का निर्माण शुरू होने के साथ ही चमेली के चेहरे पर भी राहत दिखाई देने लगी है। जिस मकान के गिरने का डर उन्हें हर समय सताता था, अब उसी जगह उनके परिवार के लिए सुरक्षित आशियाना तैयार किया जा रहा है।
सुनील कोहाड़ (संस्थापक एवं मुख्य संपादक) सुनील कोहाड़ एक स्वतंत्र पत्रकार और 'अबतक हरियाणा न्यूज वेबसाइट' के संस्थापक हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में निष्पक्ष और जमीनी स्तर की पत्रकारिता को जीवित रखने के उद्देश्य से 'अबतक हरियाणा न्यूज' की शुरुआत की। आज के डिजिटल युग में जहाँ मुख्यधारा का मीडिया कॉर्पोरेट विज्ञापनों और बड़े स्तर की खबरों तक सीमित रह गया है, वहीं सुनील कोहाड़ का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति—किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और आम नागरिकों की आवाज को प्रमुखता से उठाना है। वे स्थानीय समस्याओं, क्राइम रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को बिना किसी दबाव के निडरता से सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।