नारनौंद समाचार: पुराने बस स्टैंड पर बना चौराहा दे रहा हादसों को न्योता, अतिक्रमण और टूटी ईंटों से बढ़ी परेशानी

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद के पुराने बस स्टैंड पर बना चौराहा दे रहा हादसों को न्योता, अतिक्रमण और टूटी ईंटों से बढ़ी परेशानी

---Advertisement---

सड़क के बीच में चौराहा बना हादसों का कारण, हर रोज दे रहा है हादसों को न्योता

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ),नारनौंद समाचार : नारनौंद उपमंडल के पुराने बस स्टैंड पर जींद हांसी और बुडाना रोड के बीच में चौराहा बनाया गया था ताकि दुर्घटनाएं ना हो सके और ट्रैफिक व्यवस्था भी सही तरीके से बहाल हो सके लेकिन यह चौराहा ही दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। आए दिन बड़े वाहन इससे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यह टूटकर भी बिखर चुका है लेकिन प्रशासन इससे बिल्कुल अनजान बना हुआ है। राजगीरों को काफी परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा है।

पुराना बस स्टैंड चौराहे पर जाम

 शहर को सुंदर बनाने के लिए चौराहे का निर्माण करना था ताकि ट्रैफिक व्यवस्था भी सही तरीके से संभाल सके क्योंकि जींद हांसी रोड पर स्थित पुराना बस स्टैंड से उचाना सड़क मार्ग की सड़क भी जाती है और इस चौराहे पर अक्सर जाम लगा रहता था इसलिए प्रशासन ने ने यहां पर चौराहे का निर्माण कर दिया।

चौराहा टूट चुका, ईंट सड़क पर बिखरी

इसके दोनों तरफ अतिक्रमण होने पर भारी वाहनों का यहां से मुड़ना काफी कठिन होता है जो कि अक्सर इस चौराहे से टकरा जाते हैं जिसके कारण उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और हर रोज यहां पर दुर्घटनाएं घट रही है चौराहा भी पूरी तरह से टूट चुका है। इसमें लगाई गई ईंट भी सड़क पर बिखरी रहती हैं। प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

चौराहे के चारों तरफ अतिक्रमण

राहगीर संजीत, कपिल, साहिल, संजय, बलजीत, कुलदीप, जय भगवान आदि ने बताया कि जो चौराहा बनाया गया था। वह पूरी तरह से टूट कर कचरे के रूप में तब्दील हो चुका है जिसके कारण आने जाने वहां दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं प्रशासन के अधिकारियों से काफी बारिश की शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन प्रशासन का इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। चौराहे के चारों तरफ अतिक्रमण किया हुआ है जब तक इस अतिक्रमण को नहीं हटाया जाएगा तब तक यहां पर जाम की स्थिति बनी रहेगी।

Leave a Comment