नारनौंद समाचार: पुराने बस स्टैंड पर बना चौराहा दे रहा हादसों को न्योता, अतिक्रमण और टूटी ईंटों से बढ़ी परेशानी
नारनौंद समाचार: नारनौंद उपमंडल के पुराने बस स्टैंड पर जींद-हांसी रोड के बीच बना चौराहा अब दुर्घटनाओं का कारण बन गया है। चारों ओर अतिक्रमण और चौराहे की टूटी ईंटों के कारण भारी वाहन आए दिन टकरा रहे हैं, जिससे जाम की समस्या भी बनी हुई है।









