Fatehabad News Today: रतिया में फर्जी हस्ताक्षर कर 40 लाख में मकान बेचने का इकरारनामा, आरोपित काबू

By sunilkohar

Published On:

Fatehabad News Today: रतिया में फर्जी हस्ताक्षर कर 40 लाख में मकान बेचने का इकरारनामा, आरोपित काबू

---Advertisement---

property fraud Ratia Fatehabad

Fatehabad News Today: रतिया में फर्जी हस्ताक्षर कर 40 लाख रुपये में मकान बेचने का इकरारनामा तैयार करने के मामले में थाना शहर रतिया पुलिस ने चौथे आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रजत सिंगला निवासी वार्ड नंबर 17, शिव नगर, भट्टू रोड फतेहाबाद के रूप में हुई है। इस मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

रतिया की महिला के परिवार और फर्म से जुड़े दस्तावेजों का किया कथित दुरुपयोग, 15 लाख अग्रिम मिलने का भी किया उल्लेख

थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीन ने बताया कि मामले में रतिया निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला अनाज मंडी रतिया स्थित एक फर्म की प्रोपराइटर है। शिकायत के अनुसार, उसके परिवार और फर्म से संबंधित दस्तावेजों का कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया।

मकान बेचने का इकरारनामा

आरोपितों ने 26 अप्रैल 2022 को महिला के फर्जी हस्ताक्षर करके मकान बेचने का इकरारनामा तैयार कर दिया। इसमें मकान की कीमत 40 लाख रुपये दर्शाई गई थी। इतना ही नहीं, दस्तावेज में 15 लाख रुपये अग्रिम राशि प्राप्त करना भी दिखाया गया था। जबकि महिला ने न तो मकान बेचने का कोई इकरारनामा करने और न ही कोई राशि लेने की बात स्वीकार की।

अदालत से समन मिलने पर सामने आया फर्जीवाड़ा

महिला को जुलाई 2022 में अदालत से समन मिला तो उसे इस इकरारनामे की जानकारी हुई। इसके बाद उसने दस्तावेज पर अपने हस्ताक्षर होने और 15 लाख रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया। मामले में हस्तलेखन विशेषज्ञ से जांच करवाई गई तो इकरारनामे पर किए गए हस्ताक्षर महिला के वास्तविक हस्ताक्षरों से अलग पाए गए। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 20 दिसंबर 2022 को धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

You Might Also Like

Leave a Comment