Rohtak Kanheli Road Knife Attack
हरियाणा न्यूज | रोहतक जिले के कन्हेली रोड पर कार सवार 2 युक्कों पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। इलाज के लिए पीजीआई लाया गया। घायलों की पहचान राजेंद्र कॉलोनी निवासी आकाश (25) व कच्ची गढ़ी निवासी राजेश्वर (26) के रूप में हुई।
आकाश और राजेश्वर पर चाकू से हमले की सूचना पर परिजन भी देर रात पीजीआई पहुंचे। परिजनों ने पीड़ितों से बात की। पुलिस ने बताया कि आकाश और राजेश्वर दोस्त हैं। दोनों अपने दोस्त को बहादुरगढ़ स्थित मेट्रो स्टेशन पर गाड़ी से छोड़ने गए थे। वापस आते समय दोनों युवकों पर चाकू से हमला किया गया। आकाश के सीने में चाकू लगा। राजेश्वर के कंधे में चाकू लगा।
सेल्फ ड्राइव पर ली थी गाड़ी
पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश और राजेश्वर ने दोस्त को बहादुरगढ़ स्थित मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने के लिए रोहतक से सेल्फ ड्राइव पर गाड़ी बुक की थी। घटना के वक्त दोनों दोस्त गाड़ी से वापस रोहतक आ रहे थे। गाड़ी कहां है, यह भी स्पष्ट नहीं है। गाड़ी को कहां से सेल्फ ड्राइव पर बुक किया गया था, यह भी पता नहीं चल सका। गाड़ी का नंबर क्या है।
कार सवार दो युवकों को चाकू लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों के बयान दर्ज करने के प्रयास किए। वे जानकारी नहीं दे सके। पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। -राजकुमार, आईएमटी थाना प्रभारी निरीक्षक












