WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Safidon Accident News: सफीदों में दो बाइकों की भीषण टक्कर, गोशाला कर्मचारी की मौत, दो गंभीर घायल

By sunilkohar

Published On:

Jind Accident News: फीदों में दो बाइकों की भीषण टक्कर, गोशाला कर्मचारी की मौत, दो गंभीर घायल

---Advertisement---

मुआना के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Jind Safidon Accident News: सफीदों थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुआना के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अर्जुन के भाई कमल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से यूपी के बागपत का निवासी था और हाल में मुआना स्थित मदन मोहन तीर्थ गोशाला में काम करता था।
Safidon Police को दी शिकायत में अर्जुन ने बताया कि 20 अक्टूबर की दोपहर वह अपने भाई कमल और मुजफ्फरनगर निवासी इमरान के साथ डिस्कवर बाइक से सफीदों जा रहा था। जब वे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक के चालक दर्शन (निवासी संडील) ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
Safidon Road Accident के बाद गोशाला के मुनीम नरेश ने सभी घायलों को सफीदों के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें PGI रोहतक रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही कमल ने दम तोड़ दिया। सफीदों थाना पुलिस ने अर्जुन के बयान पर आरोपी चालक दर्शन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Comment