बरवाला में लोगों ने रोड जाम किया
हरियाणा न्यूज | हिसार जिले के बरवाला बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों ने कहा कि हरियाणा में बिजली हड़ताल से हमारे घरों की बिजली आपूर्ति जानबूझकर ठप की गई है।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली बोर्ड बोर्ड बरवाला के प्रांगण में सब डिवीजन बरवाला व बाडोपट्टी के सभी कर्मचारियों ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हड़ताल करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
अध्यक्षता प्रधान सुनील सोथा ने व संचालन दीपक शर्मा व राधेश्याम ने किया। प्रदर्शन को राज्य प्रधान सूबे सिंह कादयान, एसकेएस से प्रधान अशोक श्योकंद, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से मा. जसवंत सिंह, किसान यूनियन के नेता धौला जेवरा, नरेश भयान व नगर पालिका, पब्लिक हेल्थ सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया व हड़ताल का पूर्ण रूप से समर्थन किया।
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बरवाला शहर व क्षेत्र के गांवों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह बुधवार रात 10 बजे ठप हो गई। बरवाला शहर के हांसी रोड फीडर व एमसी फीडर में रात तक भी बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली की सप्लाई बंद होने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होकर रह गया।
जलघरों से पेयजल की सप्लाई भी नहीं हुई। इससे बरवाला शहर व गांवों के लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। कुछ क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई वीरवार शाम 6 बजे शुरू हुई। लेकिन वार्ड 1, 18, 17, 19 में बिजली सप्लाई न होने से गुस्साए लोग बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारी व कर्मचारी न मिलने पर बरवाला शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, मनाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने।










1 thought on “Barwala News: बरवाला में बिजली हड़ताल से ब्लैक आउट; पानी की किल्लत से भड़के लोग, गुस्साए वार्डवासियों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम”