WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Narnaund News: दुकानदार के बैंक खाते से 1.48 लाख रुपये की साइबर ठगी, Google Pay से ट्रांजैक्शन के दौरान हुआ खुलासा

By sunilkohar

Published On:

Narnaund News: दुकानदार के बैंक खाते से 1.48 लाख रुपये की साइबर ठगी, Google Pay से ट्रांजैक्शन के दौरान हुआ खुलासा

---Advertisement---

Google Pay Fraud Haryana

Narnaund News: नारनौंद में दुकानदार के बैंक खाते से 1 लाख 48 हजार 800 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि 19 और 20 अक्टूबर को उसके खाते से पांच ट्रांजैक्शन के जरिए चार बार में रकम निकाली गई।
वार्ड नंबर 9 निवासी विजेंद्र के अनुसार वह सालासर खल भंडार की दुकान पर काम करता है और उसका खाता कैनरा बैंक नारनौंद शाखा में है। दुकान पर दिनभर ऑनलाइन भुगतान आते हैं और आढ़तियों से लेन-देन होता – रहता है। 20 अक्टूबर को आढ़तियों को भुगतान करने के लिए उसने गूगल-पे से पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश की,
लेकिन खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं मिला। इसके बाद मोबाइल पर बैलेंस चेक करने पर ठगी का पता चला। शिकायत के मुताबिक 19 अक्टूबर को 86 हजार रुपये और 20 अक्टूबर को 19 हजार, 8 हजार 900, 20 हजार और 14 हजार 900 रुपये की ट्रांजेक्शन दर्ज हुईं। कुल मिलाकर खाते से 1 लाख 48 हजार 800 रुपये निकल गए।
विजेंद्र ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर रकम निकाली। पीड़ित ने 20 अक्टूबर को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और 21 अक्टूबर को साइबर थाना हांसी में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment