WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Fatehabad News Today: लव मैरिज करने वाला युवक पुलिस थाने से गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

By sunilkohar

Published On:

Fatehabad News Today: लव मैरिज करने वाला युवक पुलिस थाने से गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

---Advertisement---

भूना फतेहाबाद प्रेम विवाह विवाद ताजा अपडेट

Fatehabad News Today: भूना खंड के गांव में एक लड़का और एक लड़की के विवाह का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। परिजनों के अनुसार, दोनों 4 अक्टूबर को घर से चले गए थे और 19 अक्टूबर को सिरसा के मंदिर में शादी कर ली। उधर, लड़की के परिजनों ने उसकी उम्र 14 वर्ष बताते हुए युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया था।
बुधवार को सिरसा के एक अधिवक्ता दोनों को महिला पुलिस के पास लेकर पहुंचे। इसके बाद लड़के के अचानक लापता होने की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान लड़के और लड़की को पुलिस थाने में रखा गया था। लड़की को न्यायालय में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया के लिए फतेहाबाद के सेफ हाउस में रखा गया था। लड़के की बहन ने आरोप लगाया कि वे
रात को अपने भाई को छोड़कर गए थे। उनके अनुसार, एक महिला पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर पैसे देने की बात कही थी और आश्वासन दिया था कि उनके भाई को हाथ नहीं लगाया जाएगा। लेकिन वीरवार सुबह थाने पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि रात में थाने से गायब हो गया।
परिजनों का दावा है कि हवालात के बाहर सिर पर बांधने वाला साफा खून से लथपथ मिला है। उन्होंने आशंका जताई कि लड़के के साथ कोई अनहोनी हुई है। परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोग पहले भी उन्हें धमकियां दे रहे थे और अब पुलिस से बार-बार पूछने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि लड़के की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। लड़के और लड़की को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

2 thoughts on “Fatehabad News Today: लव मैरिज करने वाला युवक पुलिस थाने से गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका”

Leave a Comment