WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद से गायब नाबालिग लड़की रोहतक में चंगुल से छूटकर पहुंची रेलवे स्टेशन, नेहा और मोहित पर FIR दर्ज

By sunilkohar

Published On:

जींद से गायब नाबालिग रेलवे स्टेशन पर मिली 

---Advertisement---

Jind Girl Missing Case Update

जींद सदर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव से एक सप्ताह पहले गायब हुई नाबालिग लड़की शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से बरामद हुई है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर एक युवती व एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर को उसकी साढ़े 16 वर्षीय बेटी अपनी सहेली नेहा से मिलने के लिए जींद कालेज आई। इसके बाद उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को उसकी बेटी जींद रेलवे स्टेशन पर डरी हुई हालत में मिली। पूछताछ करने पर उसकी बेटी ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर नेहा नाम की एक युवती से बात होती थी। वह जब कालेज पहुंची तो नेहा उसे वहां पर मिली।
 नेहा ने मंदिर में उसकी शादी मोहित नामक युक्क से करवा दी। इसके सुबूत मोहित के पास हैं। आरोपितों ने उसकी बेटी को एक धर्मशाला में रखा। आरोपितों के साथ विक्रम नाम का एक अन्य युवक भी था। आरोपितों ने परिजनों से बात करने पर उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपित उसे लेकर ट्रेन से रोहतक पहुंचे तो उसकी बेटी किसी तरह से उनके चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गई और जींद पहुंच गई।
 सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। नेहा व मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

1 thought on “जींद से गायब नाबालिग लड़की रोहतक में चंगुल से छूटकर पहुंची रेलवे स्टेशन, नेहा और मोहित पर FIR दर्ज”

Leave a Comment