WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नारनौंद: कर्मचारियों ने इंडिया गठबंधन को दिया समर्थन, प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली में भरेंगे हुंकार

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद: कर्मचारियों ने इंडिया गठबंधन को दिया समर्थन, प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली में भरेंगे हुंकार

---Advertisement---

कर्मचारियों का इंडिया गठबंधन को समर्थन, मांगों को लेकर नारनौंद से दिल्ली कूच

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ),  नारनौंद : रिटायर्ड कर्मचारी संघ व सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक नारनौंद की वीरवार को संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान रामस्वरूप लोहान व सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान मास्टर योगेन्द्र माजरा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन सचिव जसबीर श्योकंद ने किया।

बैठक में सभी विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में दो बड़े फैसले लिए गए की एक नवंबर को इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली में आयोजित रैली का रिटायर्ड कर्मचारी संघ नारनौंद ने पूर्ण रूप से समर्थन किया है और भारी संख्या में कर्मचारी दिल्ली पहुंचेंगे। उसके बाद 12 दिसंबर को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य मांगों को लेकर आयोजित महारैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ब्लॉक नारनौंद द्वारा जल्द ही एक विशाल संयुक्त कन्वेंशन किया जाएगा। जिसमें कर्मचारि रिटायर्ड कर्मचारी, आशा वर्कर, मिड-डे मील, आंगनवाड़ी, सीटू, इंटक सहित सभी स्कीम वर्कर भाग लेंगे। उसके बाद हर विभाग में जाकर रैली के पोस्टर बांटे जाएंगे। और रैली में पहुंचने का आहवान करेगे।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें

देश व प्रदेश में कार्यरत सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) लागू की जाए, 46 श्रम कानूनों को बदलकर बनाए गए 4 लेबर कोड को रद्द करना।

निजीकरण पर रोक लगाना व अन्य जनविरोधी नीतियों को वापस लेना

इस प्रकार निम्नलिखित कर्मचारी उपस्थित रहे बिजली विभाग से यूनिट प्रधान रामदिया शर्मा, सिंचाई विभाग से संजय गौतम, फायर विभाग से देवेन्द्र लोहान, सचिव विकास गौतम, राजेश पेटवाड़, नरेश कुमार, मनसाराम, मास्टर जोगिंदर, राजाराम, सतबीर पेटवाड़, बदन सिंह, रोहताश शर्मा, महेन्द्र लोहान सहित अनेक कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Leave a Comment